शराब पिलाकर युवक से किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
{कोतरा रोड थाने का मामला, शराब में दवा मिलाकर पिलाई
शराब के नशे में धुत युवक ने अपने ही साथी को शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कुकर्म कर डाला। होश में आने पर युवक ने कोतरा रोड थाने में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ऊंचभिटी निवासी युवक ने पुलिस को आप बीती बताते हुए कहा कि वह रविवार को अपने साथी जवाहर लाल निवासी पतरापाली के साथ उसके बुलाने पर उसके घर
गया था। यहां पर दोनों ने बैठ कर शराब पी इसके बाद उसे घुमाने ले चलने की बात कह बाइक से निकल लिए। रास्ते में रामपुर के पास भी दोनों ने शराब लेकर पी।
आरोप है कि इसी बीच जवाहर ने उसे शराब के साथ कोई नशीला पदार्थ भी पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान उसने सून सान स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। गुप्तांगों से ब्लड आने और दर्द होने पर उसने शिकायत दर्ज कराई है।
शराब के नशे में जबरदस्ती कर अनैतिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 377, 384 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।