पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भागवत कथा का निमंत्रण देने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां भागवत कथा का निमंत्रण देने जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुसौर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

पुसौर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर गली निवासी बष्टम साहू के घर पर 14 मार्च से भागवत कथा होनी थी। जिसको लेकर वह बुधवार को बाइक से अपने रिश्तेदारों के घर आमंत्रण देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से औरदा-कोसाबाड़ी नहर पुल के पास पहुंचा तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बष्टम बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर घायल को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई घर पर परचून की दुकान चलाता है। बुधवार की दोपहर को वह 3 बजे के करीब औरदा और झूलनपाली में भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए निकला था। टीआई पुसर ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...