पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 मांगों को लेकर युवा मोर्चा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 12 सूत्रीय मांगों काे लेकर विधायक चक्रधर सिंह सिदार को ज्ञापन सौंपा। वहीं युवाओं ने क्षेत्र की समस्याओं काे लेकर विधायक से चर्चा की उचित पहल करने एवं विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए कहा गया। 12 सूत्रीय मांगाें में महिला चिकित्सकों की व्यवस्था, नए अस्पताल का जल्द से जल्द उद्घाटन एवं हो रही देरी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई, पुलिस के पास खुद की गाड़ी नहीं होने, मवेशी बाजार को बंद करने, लैलूंगा के चारो तरफ खस्ताहाल रोड, भाजपा शासन की खम्हार पाकुट जल आवर्धन योजना, लैलूंगा में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण, रेशम उद्योग की स्थानीय स्तर पर स्थापना, बेरोजगारी भत्ता का क्रियान्वयन, लैलूंगा रुदुकेला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान हटाने, नगर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों के निविदा प्रक्रिया की जांच की मांग की गई। वहीं हींझर नाला पुल स्वीकृत कराने के लिए विधायक को धन्यवाद दिया और मुंह मीठा किया। मांगों को लेकर विधायक ने कहा कि युवा मोर्चा के साथियों द्वारा जिन मांगों पर ज्ञापन दिया गया है उन सभी पर सकारात्मक पहल करते हुए विभागीय मंत्रियों से पत्राचार कर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। ज्ञापन देने वालों में युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सतपथी , दिनेश यादव, राधे, भूकंप महंत, अमर अग्रवाल, संतोष यादव, शंभू सारथी , सत्यनारायण गुप्ता और कृष्णा जायसवाल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...