पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। प्रदेश में पहली बार दंतेवाड़ा में एसपी नक्सली के घर पहुंचे और उसके माता-पिता, पत्नी और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने उसके परिजन को सरकार की पुनर्वास नीति के बारे में बताया। साथ ही, माता-पिता और पत्नी से कहा कि वे अपने बेटे व पति को सरेंडर करने के लिए मनाए। जिससे वह एक बेहतर जिंदगी शुरू कर सके।
दंतेवाड़ा के कुआकोंडा क्षेत्र के ग्राम बडे गुडरा का निवासी बुधरा सोढ़ी नक्सली है। उस पर राज्य सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। शुक्रवार को दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव बुधरा के परिवार से मिलने उसके गांव पहुंचे। एसपी पल्लव ने गांव में बुधरा की पत्नी, बच्चों और माता-पिता समेत रिश्तेदारों से मुलाकात की।
इस दौरान एसपी ने नक्सली के परिजन को पुनर्वास नीति के बारे में बताया और कहा कि बुधरा सरेंडर कर नई जिंदगी शुरू कर सकता है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो सरेंडर के बाद बेहतर जीवन जी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नक्सली के परिवार और गांव वालों को दैनिक उपयोग के सामान पानी की टंकी, साड़ी, पंखे, कॉपी-किताब जैसी चीजें बांटी।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.