पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था युवती का शोषण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
  • जिले के सिटी कोतवाली थाने में की गई थी शिकायत
  • पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, यहां से किया गया जेल रवाना

धमतरी. जिले के थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन लेकर एक युवती पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि महात्मा गांधी वार्ड के रहने वाले उत्तम ढीमर नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने बताया कि उसे प्यार के झांसे में लेकर युवक ने शादी का वादा किया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उसे रोका तो युवक ने मारपीट की और शादी से इंकार करते हुए भाग गया। 

पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश टीम के दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने युवक की पतासाजी शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उत्तम ढीमर अपने घर के पास देखा गया है, थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा इसे घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूला। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

खबरें और भी हैं...