पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सलियों ने महिलाओं के पुलिस ज्वाइन करने का किया विरोध, एसपी का जवाब- डर गए हमारी फाइटर्स से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा के समेली गांव में हुए कार्यक्रम में ढोलक लेकर नाचे एसपी अभिषेक पल्ल्व। - Dainik Bhaskar
महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा के समेली गांव में हुए कार्यक्रम में ढोलक लेकर नाचे एसपी अभिषेक पल्ल्व।
  • नक्सली संगठन दरभा डिविजनल कमेटी के सचिव साईनाथ ने जारी किया पर्चा
  • प्रशासन ने आयोजित किए कई कार्यक्रम, नाच-गाकर ग्रामीणों को किया जागरुक

दंतेवाड़ा. जिले में रविवार को महिला दिवस के दिन नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया। यह नक्सलियों के संगठन दरभा डिविजनल कमेटी के नेता साईनाथ की तरफ से जारी किया गया। इस पर्चे में महिलाओं के लिए नक्सलियों ने लिखा कि उन्हें पुलिस ज्वाइन नहीं करनी चाहिए। न ही टीवी, सीरियल या फिल्मों में आना चाहिए इससे अश्लीलता बढ़ती है। दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसके जवाब में कहा कि यह पर्चा नक्सली नेताओं की महिलाओं के प्रति घटिया सोच को दिखाता है। वो हमारी दंतेश्वरी फाइटर्स (दंतेवाड़ा जिले में महिला पुलिस कमांडो) की टीम से डर गए हैं। 

मोदी और अजीत डोभाल का जिक्र 
नक्सलियों के इस नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार का जिक्र है। नक्सलियों ने लिखा है कि यह लोग माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, उन्हें मार रहे हैं। नोट में लिखा गया है कि ऐसे पुलिस जवानों को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दे रही है। यह सब बंद किया जाना चाहिए। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में जारी पुलिस के एंटी नक्सल ऑपरेशन का विरोध किया है। सरकार विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने और आंगन बाड़ी का काम करने वाली महिलाओं को हर महीने 18 हजार रुपए देने की बात भी लिखी है। 

नक्सलियों के इलाके में प्रशासन का कार्यक्रम 
नक्सल प्रभावित गांव समेली में जिला प्रशासन और पुलिस ने महिला दिवस का कार्यक्रम भी किया। इस मौके पर कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों साथ मिलकर इन अधिकारियों ने डांस भी किया। कार्यक्रम में स्वासहायता समूहों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नक्सल प्रभवित क्षेत्रो में काम करने वाली आश्रम अधीक्षिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में दन्तेवश्वरी फाइटर्स ने लोक नृत्य किया। नाटक के जरिए नक्सलियों की तरफ से ग्रामीणों पर किए जाने वाले अत्याचार और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...