पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
कोंडागांव. महिला दिवस के मौके पर जिले में महिला कांग्रेस ने स्थानीय कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कोंडागांव विधायक और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी पहुंचे। जब महिलाओं ने आदिवासी गीत गाकर नाचना शुरू किया तो मरकाम भी खुद को रोक न सके। उन्होंने भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया। इसके अलावा कार्यक्रम में कुछ महिला पार्षदों ने फागुन के छत्तीसगढ़ी गीत भी गाए।
कार्यक्रम में कुर्सी दौड़,मटका फोड़,मोमबत्ती जलाने,फुग्गा फोड़ने की प्रतियोगिता भी हुई। इसमें रैफरी और जज भी मरकाम के बनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव ने भी डांस किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भागवती पटेल, जिला अध्यक्ष सुखबति मरकाम,शहर अध्यक्ष तबसुम बानो,पार्षद ललिता नेताम व अन्य कांग्रेसी महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम शाम होते-होते मिलन कार्यक्रम में बदल गया फाग गीतों को गाकर महिलाओं ने एक दूसरे को रंग भी गलाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.