पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप पर किया हमला, 15 मिनट चली मुठभेड़ के बाद भाग निकले नक्सली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar
प्रतिकात्मक फोटो
  • बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर इंद्रावती नदी पार विंगपाल के जंगल में पहुंचे थे जवान
  • कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू सहित भारी तादात में अन्य सामान बरामद, बैकअप के लिए भेजी गई फाेर्स

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया। दोनों ओर से करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान जवानों को कैंप से कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू सहित अन्य सामान भारी तादात में बरामद हुआ है। मुठभेड़ की सूचना के बाद जवानों के बैकअप के लिए फोर्स भेजी गई है। जवान अभी तक लौटे नहीं है। उनके आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। 

सूचना मिली थी कि नक्सली एरिया कमेटी का सदस्य रामदास ने अन्य साथियों के साथ इंद्रावती नदी पार कैंप लगाया हुआ है। इस पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के जवानों को रवाना किया गया। विंगपाल के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के लगाए कैंप पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद नक्सली पहाड़ों की अाड़ लेकर वहां से भाग निकले।