पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। दंतेवाड़ा के गीदम में बुधवार को नक्सलियों ने एक पर्चा फेंककर भाजपा के 6 और कांग्रेस के एक नेता पर जनता का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इस पर्चे काे संदिग्ध मान रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गीदम के हारम चौक के पास से एक पर्चा बरामद हुआ है। माओवादियों की दक्षिण सब जाेनल कमेटी के नाम से फेंके गए इस पर्चे पर भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, नंदलाल मुड़ामी, मनीष सुराना, विजय तिवारी, अभिलाष तिवारी, मुन्नाराम मरकाम का नाम लिखा है। वहीं एक कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का भी अंत में नाम लिखा है।
सभी नेताओं को पार्टी छोड़ने को कहा गया
पर्चे में इन नेताओं का पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है। साथ ही लिखा है कि ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह पर्चा संदिग्ध तौर पर फर्जी लग रहा है। इस पर लिखी गई भाषा अब तक के जारी नक्सली पर्चो से नहीं मिलती है। पर्चे पर लिखी हैंड राइटिंग की भी जांच की जा रही है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.