पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत, महिला और बच्चा घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।

दंतेवाड़ा. शहर के भांसी थानाक्षेत्र में बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार की शाम का है। हादसे में मारे गए शख्स का नाम बोटी है। वह, पत्नी और दो बच्चों के साथ होली की बधाई देने रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी धुरली के पास सामने से बाइक पर आ रहे टिकनपाल के रहने वाले विज्जा ताती से टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार नशे में थे और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हादसे में बच्चे और महिला को चोट आई है।