पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में सिपाही ने की आत्महत्या, रायफल की बेल्ट से फंदा बनाकर झूला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर(फाइल फोटो)
  • माना थाना इलाके में हुई वारदात, सिपाही को ले जाया गया अस्पताल
  • कुछ ही घंटे पहले दंतेवाड़ा के पोटाली कैम्प हुई थी ऐसी ही घटना

रायपुर. शहर के माना थाना इलाके में एक पुलिस जवान ने अपनी जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के बाहर सिपाही कोसा बंजामी ने खुद को फंदे से लटका लिया था। साथी जवानों ने उसे देखा और नीचे उतार कर पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। 

अस्पताल में डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जवान ने अपने रायफल की बेल्ट जिसे सिलिंग कड़ी कहा जाता है उसे फंदे के तौर पर इस्तेमाल किया। किसी तरह के तनाव के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है, बल्कि बुधवार को ही जवान अपनी छुट्‌टी पूरी कर लौटा था। मृतक जवान सुकमा के गादीरास का रहने वाला था। 

खबरें और भी हैं...