पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रायपुर. कोरोनावायरस से बचाव के लिए राजधानी के सभी शॉपिंग मॉल, शिक्षण संस्थानों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में केमिकल स्प्रे किया जाएगा। नगर निगम ने शुक्रवार को बैठक में इसकी मंजूर दी है। महापौर एजाज ढेबर के कहा कि इसके लिए आउटसोर्सिंग की जाएगी। निगम कंपनी को फॉगिंग और स्प्रे करने का ठेका देगा। इन सब कामों के लिए सात दिन का समय तय किया है।
रायपुर में नहीं है कोई वायरस
रायपुर में कोरोनावायरस से संक्रमित एक भी मरीज सामने नहीं आया है। जो भी संदिग्ध मिले हैं, वे भिलाई और अन्य जिलों के हैं। हालांकि फिर भी नगर निगम अर्लट पर है। इसके लिए निगम की टीम मार्केट एरिया, सभी शॉपिंग मॉल, मुख्य व्यावसायिक केंद्र, व्यस्त सड़कों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचेगी।
98 लाख रुपए का खर्च आएगा
निगम की बैठक में 7 दिन में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 98 लाख का खर्च आएगा। महापौर एजाज ढेबर ने बताया - दिल्ली में ये स्प्रे और फॉगिंग किया जा रहा है। स्प्रे और फागिंग के लिए रात का समय चुना गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.