पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रायपुर. शहर के भाटागांव इलाके में एक डॉक्टर की सरेआम हत्या कर दी गई। 24 घंटे पहले भी होली के दिन एक युवक की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी। अब यह वारदात सामने आई है। भाटागांव के जानकारी के मुताबिक, बाजार चौक पर डॉ जीवन लाल अपनी क्लीनिक में बैठे थे। इस दौरान उनसे मिलने 4 युवक आए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवकों ने डॉक्टर से पहले बातचीत की फिर चाकू से लगातार कई हमले किए। खुद को बचाने के लिए डॉक्टर उनके सामने से हटने की कोशिश की फिर पीठ पर चाकू से कई वार किए गए। डॉक्टर को घायल कर युवक भाग गए। घटना के कुछ देर बाद क्लीनिक आए एक व्यक्ति को जब अंदर देखा तो उसने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.