पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
दंतेवाड़ा. गुरुवार तड़के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान पोटाली कैंप में तैनात था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।
राजस्थान का रहने वाला था जवान
मृतक जवान का नाम रामाराम स्वामी है। वह राजस्थान के सीकर जिले के ग्राम चीला का रहने वाला था। जवान एसटीएफ में आरक्षक पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी पोटाली कैंप में लगी हुई थी। गुरुवार तड़के करीब 4.30 बजे रामराम बैरक से बाहर निकला और गारद से राइफल लाकर खुद को गोली मार ली।
सुबह-सुबह कैंप में गोली चलने की आवाज सुनकर बाकी जवान भागते हुए बाहर पहुंचे तो रामाराम का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद जवानों ने उच्चाधिकारियों काे इसकी सूचना दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.