पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजशपुरनगर. जशपुर के पास स्थित एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए परिजन और पीड़िता थाने गए, तो थानेदार ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मामला पंचायत के सामने आया, तो पंचायत ने आरोपी को दो थप्पड़ जड़कर माफ कर दिया। जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो सबके सब ऐसा कुछ होने से इनकार करने लगे। एसपी जशपुर ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
कॉलेज से लौट रही छात्रा को लिफ्ट दी
आरोपी युुवक ने कॉलेज से लौट रही छात्रा को लिफ्ट देने के लिए गाड़ी रोकी। छात्रा गाड़ी में बैठ गई, लेकिन आरोपी युवक की उटपटांग हरकतों की वजह से वह उतरने लगी, तो युवक ने गाड़ी सुनसान इलाके में ले ली। यहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन युवती वहां से भाग निकली और सीधे परिवार के पास पहुंची। उसने परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिजन युवती के साथ पास के थाने पहुंचे। थाने में उसकी शिकायत नहीं लिखी गई।
कारण यह कि आरोपी युवक के जीजा राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्ती है। गुरुवार को पंचायत की बैठक हुई, जिसमें पूरी बात रखी गई। पंचायत में आरोपी को थप्पड़ लगाए गए और पीड़ित के पांव छूकर माफी मंगवाई। इसके बाद दोनों को अपने अपने घर भेज दिया गया। थप्पड़ मारने वालों में पीड़ित की बहन और आरोपी की बहन बताई जा रही है।
मामले की जानकारी लेने टीआई को भेजा है
वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के टीआई को मामले की जांच के लिए कहा है। यदि ऐसा कुछ हुआ होगा, तो तत्काल कार्रवाई होगी। लेकिन अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है। यदि परिजन रिपोर्ट लिखाने आएंगे, तो उनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।
-शंकर लाल बघेल, एसपी, जशपुर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.