मौसम / बारिश व शीतलहर से कांपा छत्तीसगढ़ रायपुर से सरगुजा तक कड़ाके की ठंड

िलासपुर समेत पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में दोपहर में कड़ाके की सर्दी पड़ी और तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। िलासपुर समेत पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में दोपहर में कड़ाके की सर्दी पड़ी और तापमान 9 डिग्री तक गिर गया।
सहकारी समितियों में रखे लाखों टन धान के बोरे या भीग गए या नीचे वाली लेयर बारिश के पानी में डूब गई है। सहकारी समितियों में रखे लाखों टन धान के बोरे या भीग गए या नीचे वाली लेयर बारिश के पानी में डूब गई है।
X
िलासपुर समेत पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में दोपहर में कड़ाके की सर्दी पड़ी और तापमान 9 डिग्री तक गिर गया।िलासपुर समेत पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में दोपहर में कड़ाके की सर्दी पड़ी और तापमान 9 डिग्री तक गिर गया।
सहकारी समितियों में रखे लाखों टन धान के बोरे या भीग गए या नीचे वाली लेयर बारिश के पानी में डूब गई है।सहकारी समितियों में रखे लाखों टन धान के बोरे या भीग गए या नीचे वाली लेयर बारिश के पानी में डूब गई है।

  • कवर्धा मे ओले गिरे, इसके लिए आज भी यलो अलर्ट

Dainik Bhaskar

Jan 03, 2020, 01:04 AM IST

रायपुर . बारिश और बूंदाबांदी के साथ गुरुवार सुबह से चली शीतलहर से प्रदेश का बड़ा हिस्सा कांप गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश भी जोरदार हुई और तापमान भी इतनी तेजी से गिरा कि लोग घरों से नहीं निकले। पत्थलगांव में 40 मिमी बारिश हो गई, तो बिलासपुर समेत पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ में दोपहर में कड़ाके की सर्दी पड़ी और तापमान 9 डिग्री तक गिर गया। राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत दोनों संभागों में सुबह से शुरू हुई बारिश रात तक होती रही। तेज ठंडी हवा से दोपहर का तापमान 5 डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार सिस्टम का असर अगले दो दिनों तक रहेगा। शुक्रवार-शनिवार को भी कई हिस्से में बारिश के अासार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।


कश्मीर-गुजरात का असर : जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुजरात के ऊपर एक चक्रवात बना है। यहां से पश्चिमी मध्यप्रदेश द्रोणिका और बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक दूसरी द्रोणिका बनी हुई है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। दोनों-तीनों सिस्टम 3 और 4 जनवरी तक रहेंगे। तब तक राज्य में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

सूरजपुर, ओड़गी, तखतपुर, धरमजयगढ़, भैयाथान, पेंड्रारोड, मरवाही, कोटा, अंबिकापुर, कुसमी तथा प्रतापपुर और कोरबा सहित कई जगहों पर 10 से 20 मिमी तक बारिश हुई है। राजनांदगांव में 20, बिलासपुर में 13 और दुर्ग तथा राजधानी रायपुर में 11 मिमी पानी बरस गया। इस वजह से राज्य के सभी हिस्से में दोपहर का तापमान गिरकर 15 से 23 डिग्री के बीच पहुंच गया। यह सामान्य से 4 से 9 डिग्री तक कम है। केवल जगदलपुर में ही दोपहर का तापमान 30.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

बारिश
प्रदेश में दो दिन में 3.6 मिमी बारिश, यह औसत यानी 0.6 मिमी से 503 प्रतिशत ज्यादा

शीतलहर 
रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर, दिनभर कंपकंपी

ठंड 
बिलासपुर और पेंड्रा में दोपहर का तापमान 90 गिर गया, बाकी शहरों में भी 50 गिरा

ओले 
मौसम विभाग के अनुसार 3-4 जनवरी को उत्तरी हिस्से में कुछ जगह ओले संभव

सीएम भूपेश का कलेक्टरों काे निर्देश धान भीगने से बचाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बारिश के कारण खरीदी केन्द्राें में धान को पानी से भींगने से बचाने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए हैैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने धान को मौसम देखकर ही बेचने लाएं ताकि उनके धान में नमी न आने पाए। उन्हें कैप कवर की व्यवस्था करने आैर पर्याप्त स्टाक को ढंकने को कहा गया है। 

समिितयों में रखे लाखों टन धान के बाेरे भीगे
सहकारी समितियों में रखे लाखों टन धान के बोरे या भीग गए या नीचे वाली लेयर बारिश के पानी में डूब गई है। समितियों ने तालपत्री वगैरह की व्यवस्था तो की थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी, इसलिए लाखों बोरा धान खुले में रखा था, जो भीगा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से लोकल सब्जियों को भी नुकसान की अाशंका है। तेज हवा से पौधों पर लगी सब्जी टूटकर गिरी, या फिर बेल में लगे फल लटककर नीचे अा गए। इस वजह से उसमें कीड़े लगने का खतरा बढ़ गया है। 

सीजी-सीबीएसई या अन्य बोर्ड के सभी स्कूल अाज से तीन दिन बंद
बारिश और कड़ाके की ठंड की वजह से शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार यानी दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। यह निर्देश छत्तीसगढ़, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड के सरकारी, निजी और अशासकीय स्कूलों में लागू किया गया है। नवमी और दसवीं के छात्र ही छमाही परीक्षा देने स्कूल जाएंगे। सोमवार से सभी स्कूल पूर्ववत खुले रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने बताया कि कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं के लिए प्रिपेयर स्कूल एग्जाम यानी पीपीएस की तारीख बदली गई है। 3 तारीख की परीक्षा 8 और 4 की परीक्षा 9 तारीख को होगी।

विमान नहीं उतरे, कई घंटे बाद रायपुर लौटे, ट्रेनें भी प्रभावित
रायपुर में छाए घने कोहरे और बारिश से कई विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाए और पायलट इन्हें दूसरे शहरों की ओर ले गए। हैदराबाद से आई फ्लाइट को भुवनेश्वर और मुंबई से अाए विमान को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। ये विमान देर शाम वापस रायपुर लौटे। इनके यात्रियों और इन्हीं विमानों से दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों के कई घंटे बर्बाद हुए। कुछ ने टिकट भी कैंसिल करवाए, लेकिन उन्हें पूरा रिफंड नहीं मिला। वहीं कई ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना