पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रायपुर में देर रात 2 सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, मृतकों की शिनाख्त नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर के शद्दाणी दरबार के पास हुए हादसे में मृत युवक। - Dainik Bhaskar
रायपुर के शद्दाणी दरबार के पास हुए हादसे में मृत युवक।
  • डीडी नगर क्षेत्र में सरोना चाैक पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक व खलासी ट्रेलर छोड़कर भाग निकले
  • माना क्षेत्र में शद्दाणी दरबार के पास जगदलपुर जा रही बस ने एक्टिवा सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में बुधवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे कमल विहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए युवकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने डीडी नगर क्षेत्र में हुए हादसे के मामले में एक ट्रेलर जब्त किया है। चालक व खलासी हादसे के बाद भाग निकले। दूसरा हादसा माना क्षेत्र में बस की टक्कर से हुआ है। 

केस 1: डीडी नगर क्षेत्र में सरोेना चौक पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक व खलासी ट्रेलर छोड़कर भाग निकले। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोग रिंगरोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाइश कर किसी तरह रास्ता खुलवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है।

केस 2: माना थाना क्षेत्र में शद्दाणी दरबार के पास बुधवार देर रात जगदलपुर जा रही मनीष ट्रेवेल्स की बस ने सामने से आ रहे एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पातल में भर्ती कराया, जबकि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों व घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।