पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को होली के दिन युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। दोनाें दोस्त साथ में होली खेलने के लिए निकले थे। इसके बाद दूसरे युवक का शव मिला। शराब के नशे में विवाद होने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थानाक्षेत्र की है।
पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक का शव लाभांडी स्थित शासकीय स्कूल में पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त स्थानीय निवासी जैश राडिया (25) के रूप में हुई। घरवालों से पूछताछ में पता चला कि जैश शराब पीने का आदी था। वह होली के दिन सुबह अपने दोस्त राजेंद्र सारंग के साथ निकला था।
पुलिस ने राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि दोनों लाभांडी स्कूल पहुंचे थे। वहां साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात काे लेकर विवाद शुरू हाे गया। बात इतनी बढ़ी कि राजेंद्र ने वहां पड़ा पत्थर उठाकर जैश को मार दिया। पत्थर जैश की नाक पर लगा और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.