पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chichola News Chhattisgarh News 18 Boxes Of 81 Thousand Rupees Liquor Confiscated In Bari Seized

बाड़ी में छुपाकर रखी 81 हजार रुपए की 18 पेटी शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिचोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर के पीछे बाड़ी से 18 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 81 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी मुकेश पिता जगन्नाथ वैष्णव (48) निवासी ग्राम दर्रा बांध के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

चिचोला चौकी प्रभारी अजयकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध विक्रय के उद्देश्य से आरोपी ने अपने घर के पीछे बाड़ी में शराब छुपा रखा है। सूचना मिलने पर तत्काल छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी स्टाफ से कोमल मिंज, शत्रुहन टंडन, नरेंद्र रजक, भुवन वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

राजनांदगांव. गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब के साथ पुलिस।
खबरें और भी हैं...