पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News 253 Lakhs From Villagers In The Name Of Setting Up Towers Fraud Of

टावर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से 2.53 लाख रु. की धोखाधड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरागढ़ क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर शातिरों ने ग्रामीणों से 2.53 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पिपरीया निवासी लीलादास वर्मा ने खैरागढ़ पुलिस को बताया कि वह किसान है। अक्टूबर 2016 को दादा का नाती अनिल नागपुरे निवासी सोनपुरी साल्हेकसा महाराष्ट्र ने उसे बताया कि उसके गांव में आइडिया और जियो का टावर लगाने का काम लोकेश चौहान निवासी आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र कर रहा है। तब लीला ने भी अपने खाली जमीन पिपरिया खैरागढ में टावर लगवाने के लिए कहा। लोकेश चौहान खैरागढ आकर पिपरीया स्थित जमीन को देखकर आइडिया और जियो कंपनी का टावर लगा देंगे। जिसमें 20 साल का कोर्ट एग्रीमेंट कराना होगा, 20 लाख रुपए एडवांस बतौर किराया प्रतिमाह 20 से 30 हजार रुपए और घर के एक सदस्य को नौकरी जिसे 15 हजार रुपए वेतन देने की जानकारी दी। उसने रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरुरी दस्तावेज और नकद 15 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस की भी जानकारी दी। इसके बाद लीला ने नकद15 हजार रुपए दे दिए।

लीला के देखते हुए अन्य ग्रामीणों ने भी झांसे में आकर टावर लगाने रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी। इस तरह लोकेश चौहान और जय प्रकाश वर्गीय ने ग्रामीणों से कुल 2.53 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

खबरें और भी हैं...