- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News 30 Thousand Rupees Stolen From Khairagarh Tehsildar39s House
खैरागढ़ तहसीलदार के घर से 30 हजार रुपए हुए चोरी
राजनांदगांव| खैरागढ़ तहसीलदार के सूने मकान में घुसकर चोर ने नकद 30 हजार रुपए पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। खैरगढ़ तहसीलदार आनंद कुमार बंजारे ने पुलिस को बताया कि 9मार्च के शाम तकरीबन 6 बजे स्वास्थ्य खराब होने से इलाज कराने कवर्धा चला गया था। इलाज कराकर 11मार्च की शाम लौटा। घर आया तो सामने के दरवाजा का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि कमरे के सभी दरवाजा खुला हुआ था। पीछे के दरवाजा भी खुला हुआ था। देखने से पता चला कि चोर घर के पीछे दीवार फांदकर पीछे दरवाजा के सिटकनी को खोलकर अंदर कमरे में घुसकर कमरे में रखे टेबल के दराज को खोलकर नकद 30000 रुपए चोरी कर ले गया।