300 जवानों ने शहर में किया फ्लैग मार्च
राजनांदगांव| होली में शांति व्यवस्था बनी रही है, इसलिए पुलिस ने सोमवार शाम शहरभर में फ्लैग मार्च निकाली। ओपन जीप के साथ करीब 300 जवानों ने शहर के प्रमुख मार्ग में फ्लैग मार्च किया। सीएसपी एसएस शर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाली गई। जिन जगहों पर होलिका दहन होना है, वहां पर जवानों की तैनाती रखी जाएगी, साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे तय समय में होलिका दहन कर लें।
सुबह छह बजे से जवानों को अलर्ट रखा जाएगा। लगातार पेट्रोलिंग कराई जाएगी। हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।