- Hindi News
- National
- Khairagarh News Chhattisgarh News Aarti Was Performed By Putting Elderly Women On The Stage
बुजुर्ग महिलाओं को मंच पर बिठाकर उतारी आरती
मंच पर विराजमान वार्ड की महिलाएं, नीचे युवाओं के हाथों में आरती की थॉल, पिपरिया वार्ड क्रं. 2 में संकल्प युवा क्रांति संगठन के युवाओं ने अनूठा सम्मान किया। वार्ड की सभी महिलाओं के प्रतीक स्वरूप वार्ड की वयोवृद्ध महिलाओं को मंच पर आसीन कराया गया। झांकी के रूप में मंच के बीचों बीच भारत माता विराजमान थी। एक-एक कर सभी महिलाओं को तिलक लगाया, आरती उतारी गई, केक कटवाया गया। उपहार स्वरूप साड़ियां दी गई। फिर मंच से ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। कार्यक्रम में अतिथि पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने कहा कि महिलाओं ने स्वयं को हर क्षेत्र में साबित किया है, एेसा कोई भी कार्यक्षेत्र नहीं है, जहां आज महिलाएं न हों। महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं संभालती बल्कि समाज को भी नई दिशा देने का काम करती है। युवाओं को इस तरह के आयोजन सतत जारी रखने के लिए कहा। पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि युवाओं ने मातृशक्तियों का सम्मान कर पूरे वार्ड को सम्मानित कर दिया है। वर्मा ने युवाओं से इसी तरह आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम में निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के सदस्य सूरज देवांगन, राजीव चंद्राकर, मंगल सारथी, गौतम सोनी, उत्तम दशरिया, गौरव केशरवानी, नरोत्तम ऊर्वशा सहित अन्य ने भी अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम के आयोजन में संकल्प क्रांति युवा संगठन के हर्षवर्धन, मनोज वर्मा, लालचंद, भीषम, विनोद, तीरथ, जयेश, स्वरूप, ऊषा, भुनेश्वरी, सपना, संगीता, अमन, मोरध्वज, खिलेश, भूपेंद्र, राहुल, देवेश, संजय, सुखराम, रविशंकर, रामबगश, भेषज, अजय, राजकुमार सहित अन्य की भूमिका रही।
पिपरिया संस्कारों के साथ आगे बढ़ रहा: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के संयोजक भागवत शरण सिंह ने कहा कि पिपरिया में हुआ महिलाओं का सम्मान साफतौर पर संदेश दे रहा है कि पिपरिया संस्कारों में आगे बढ़ रहा है। युवाओं की ये टीम एक मिशाल है। पिपरिया के युवाओं की आज के आयोजन की सीख को यदि व्यक्ति अपने जीवन में आत्मसात कर ले तो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाऐं ही सामने न आएं।
मातृशक्ति के सम्मान का लिया संकल्प: संगठन ने सामूहिक तौर पर पूरे वार्डवासियों के साथ मिलकर मातृशक्ति के सम्मान का संकल्प लिया। संगठन के युवा पिपरिया वार्ड में निरंतर देशभक्ति के कार्यक्रमों करते रहे हैं, साथ नशामुक्ति सहित अन्य अभियानों से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी पिपरिया वार्ड में जनजागरूकता से ओतप्रोत विविध आयोजन कर चुके हैं।
सुबह हुआ योगाभ्यास: महिला दिवस के उपलक्ष्य में सुबह वार्ड में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने योग किया,जिसमें महिलाओं ने योग का महत्व बताया गया।
खैरागढ़. मंच पर बैठी भारत माता व महिलाओं की आरती उतारी गई।