- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Action Should Be Taken Against Teachers Who Play With The Future Of Students
विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों पर हो कार्रवाई
राजनांदगांव|बोर्ड परीक्षा चल रही हैं और इस बीच कुछ शिक्षक संगठनों की ओर से प्रदेश स्तरीय आंदोलन की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू एवं प्रदेश संयोजक इदरीश खान ने ऐसे शिक्षक संगठनों पर कार्रवाई की मांग की है। जाकेश का कहना है कि प्रदेश के सभी 28 जिलों व 146 ब्लॉक मुख्यालयों सहित प्रदेश भर के सभी परीक्षा केंद्रों में 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है, जो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है।
इस परीक्षा में अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं होगी, जिनकी तैयारी अभी चल रही है। स्कूलों में शिक्षक युद्ध स्तर पर बच्चों को पढ़ाई कराते हुए परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण समय में प्रदेश भर के शिक्षकों को कुछ शिक्षक नेताओं द्वारा प्रदेश के आम शिक्षकों को उकसाकर राज्य भर में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। चूंकि अभी बजट में राज्य सरकार ने शिक्षकों की एक बड़ी मांग सबका संविलियन को पूर्ण किया है। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा शिक्षकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे है।