पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Angry Teacher Beaten Up Child Due To Complaint Crime Registered

शिकायत से नाराज शिक्षक ने बच्चे की कर दी पिटाई, जुर्म दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपने खिलाफ शिकायत से नाराज एक शिक्षक ने बच्चों की पिटाई कर दी। मामला खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम दुलकी प्रायमरी स्कूल का
है। अभिभावक की शिकायत के बाद के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम दुलकी निवासी धुरऊराम नेताम ने खड़गांव पुलिस को बताया कि उसका बेटा मानसिंग नेताम प्राथमिक शाला दुलकी मे कक्षा 5वीं में पढ़ता है। 11 मार्च को स्कूल गया था जहां पर पढ़ाने वाले शिक्षक बोधन सलामे ने मेरे खिलाफ शिकायत पेटी मे शिकायत डाले हो कहकर कनेर की छड़ी से मानसिंग की पिटाई कर दी। ग्रामीण ने बताया कि शिक्षक बोधन लाल सलामे शराब पीकर स्कूल आता था जिसके विरूद्ध स्कूल शिकायत पेटी मे शिकायत पत्र लिखकर डाला गया था। इस वजह से उसने मानसिंग की पिटाई की। उदय कुमार कोला के साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद स्कूल के अन्य बच्चे भी घबराए हुए है। कार्रवाई की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...