पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambagarhchouki News Chhattisgarh News Announcement Of 4 Lakh For Construction Of School Premises

स्कूल में आहाता निर्माण के लिए की 4 लाख की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक के ग्राम बिटाल में विधायक निधि से नवनिर्मित सार्वजनिक कला मंच का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक छन्नी चंदू साहू ने गांव के विकास के लिए ग्रामीणों को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने छग एवं केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की
जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्नवान किया।

खुज्जी विधायक साहू ने शुक्रवार को ग्राम बिटाल में तीन लाख की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक कला मंच का लोकार्पण किया। कार्यक्रम नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में हुआ। विशेष अतिथि समाजसेवी चंदू साहू, जनपद अध्यक्ष कुमारी जुरेशिया, उपाध्यक्ष नारेत्तम देहारी, शमीमुद्यीन कुरैशी, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, गोलू खान, मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड, अविनाश कोमरे, शंकर निषाद, सतीष शर्मा, लोकदीप बोरकर, मोनू खान, बेनीराम साहू जनपद सदस्य शेषवरी ध्रुवे एवं ग्राम पंचायत की सरपंच थे।

शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने किया जागरूक: विधायक ने नवनिर्मित मंच के उदघाटन समारोह एवं फागगीत स्पर्धा के दौरान ग्रामीणों को छग शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस की भूपेश सरकार के सवा साल के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पूर्ण करने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल मानिकपुरी ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

ग्रामीणों ने रखी मांग

बिटाल में ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक शाला में विधायक निधि से चार लाख की लागत में आहाता निर्माण की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास के लिए पेयजल, विद्युत कंपनी से जुड़ी कई समस्याएं रखी। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की वह गांव एवं पंचायत से जुड़ी हर समस्याया का निराकरण करेंगी।

फाग प्रतियोगिताओं में शामिल हुई विधायक

होली के अवसर पर ब्लाॅक के ग्राम रंगकठेरा, आमाटोला, बिटाल, सोनसायटोला, मोंगरा आदि गांवों में आयोजित फागगीत झांकी स्पर्धा में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने ग्रामीणों को एकता एवं भाईचारा के साथ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अनिल मानिकपुरी, चंदू साहू, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सहित कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।

विधायक बोलीं: योजना का लाभ उठाएं

अंबागढ़ चौकी. कार्यक्रम को संबोधित करती विधायक साहू।
खबरें और भी हैं...