- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Assurance Of Removal Of Sdm And Suspension Suspension Strike Of Patwaris Ended
एसडीएम को हटाने व निलंबन बहाली का आश्वासन, पटवारियों की हड़ताल खत्म
राजनांदगांव| डोंगरगांव एसडीएम को हटाने और निलंबित पटवारी की बहाली की मांग को लेकर जिलेभर के पटवारी सप्ताहभर से हड़ताल पर चल रहे थे। इससे राजस्व का काम ठप हो गया था। फसल क्षति सर्वे से लेकर जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य कार्य प्रभावित होने से लोग परेशान हो रहे थे। सोमवार को कलेक्टर जेपी मौर्य ने पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष अश्वनी वर्मा की मौजूदगी में पटवारियों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि एसडीएम को तत्काल नहीं हटा सकते। इसके लिए तीन से चार माह का समय लगेगा। वहीं अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना कोई जांच के किसी को भी निलंबित नहीं करना है। वहीं निलंबित पटवारी मुरलीधर शर्मा को होली के बाद बहाल करने का आश्वासन दिया। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष भीषम ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर से हुई चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। बताया कि दो दिन पहले प्रभारी मंत्री से मिलने गए थे। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर से मुलाकात करने के निर्देश दिए थे। इसलिए चर्चा हुई और सार्थक निर्णय सामने आया।