- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Bankers39 Strike Canceled Holiday Will Be Today
बैंककर्मियों की हड़ताल रद्द, आज रहेगा अवकाश
राजनांदगांव|बैककर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल रद्द हो गई है। इससे लोगों को किसी तरह की बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक यूनियन ने 11, 12 व 13 मार्च को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था, इससे होली की छ्ट्टी सहित तीसरे शनिवार और रविवार मिलाकर सात दिनों तक बैंक बंद होने की स्थिति बनती दिख रही थी, लेकिन यूनियन ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है। बैंक यूनियन सदस्यों ने बताया कि सिर्फ 10 मार्च को ही होली के चलते बैंक में अवकाश रहेगा, इसके बाद आगे सामान्य दिनों की तरह वर्किंग रहेगी। हड़ताल के नए तारीखों का ऐलान यूनियन विचार के बाद करेगी।