पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Be Honest With Karma Keep Good Attitude Towards Mother And Father

कर्म के प्रति ईमानदार रहें, मां पिता के प्रति अच्छा भाव रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव एथलेटिक्स संघ द्वारा सेना भर्ती रैली के लिए युवाओं को पीटीएस में नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण शिविर में रविवार को राजनांदगांव के एसपी बीएस ध्रुव ने युवाओं को सफलता के टिप्स बताए। उन्होंने कहा कि आपकी सोच हमेशा ऊंची होनी चाहिए और आपका विजन क्लियर होना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए फिटनेस जरूरी है और स्वस्थ रहना जरूरी है। आपकी सफलता में कभी भी गरीबी या अमीरी आड़े नहीं आएगी, बशर्ते आप अपने कर्म के प्रति ईमानदार रहें। आप अपने मां-पिता के प्रति अच्छा भाव रखें और अपनी पहचान बनाने अपने व्यक्तित्व को संवारे। एसपी ने राजनांदगांव एथलेटिक्स संघ के सचिव रणविजय प्रताप सिंह एवं स्कूल शिक्षा विभाग के पीटीआई जो इस शिविर में ट्रेनिंग दे रहे है उन्हें धन्यवाद दिया और कहा आप लोग देश के लिए सच्चे सैनिक तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर पीटीआई राजा राम देवांगन, भानुप्रताप सिंह, उमेश दास वैष्णव और पीटीएस स्टाफ चंद्रवंशी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन राजनांदगांव जिला एथलेटिक्स संघ सचिव के रणविजय प्रताप सिंह ने किया।

राजनांदगांव. युवाओं को टिप्स देने के लिए पहुंचे एसपी ध्रुव।
खबरें और भी हैं...