- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Bicycles Distributed To Female Students In Buffaloatra School
भैंसातरा स्कूल में छात्राओं को किया साइकिल वितरित
खैरागढ़|ब्लाॅक के भैंसातरा हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण नवनिर्वाचित सरपंच अंजनी, आशीश वर्मा, पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष शिव साहू एवं प्रभारी प्राचार्य घनश्याम मंडावी ने किया। सरस्वती योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 62 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक के छात्र-छात्राओं ने कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी। संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक अशोक साहा, शालिनी जांगड़े, गुलशन चंद्र साहू, अतिथि शिक्षिका लोकेश्वरी वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि आशीष वर्मा, शिक्षक कमन वर्मा, काजल किरण, कीर्तन वर्मा, सविता वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा, मोरेश्वर गोसाई, राम
खिलावन साहू आदि मौजूद थे।