पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Bike Driver Injured In Harvester Injuries

हार्वेस्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेरेगांव मेन रोड में हार्वेस्टर की ठोकर से बाइक चालक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम की है। ग्राम बरसनटोला नवागांव निवासी खेमलाल निषाद बाइक क्रमांक सीजी 04 केयू 8456 से पारिवारिक कार्य से रिश्तेदार के यहां ग्राम बिहरीकला गया था। वहां से लौटते वक्त मेरेगांव मेन रोड में हारवेस्टर क्रमांक पीबी 13 एबी 4577 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर खेमलाल की बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
खबरें और भी हैं...