- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Body Of Woman Found In Farm Police Engaged In Investigation
खेत में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
राजनांदगांव| सीतागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हलांजूर में खेत में महिला की बॉडी पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। इसलिए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है। ग्राम हलांजूर निवासी संतोषी बाई पति गौरंग राय उर्फ छाटू नेताम (30) की लाश घर के पास ही खेत में मिली। सूचना देने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतका दोपहर को घर में खाना बना रही थी, इसके बाद वह गायब हो गई, पतासाजी के दौरान उसकी लाश मिली। घटना के बाद से ही महिला का पति का भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस की माने तो महिला और पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।