- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Bpl Card In Place Of Apl Seeking Registration
पंजीयन वाले मांग रहे एपीएल की जगह बीपीएल कार्ड
राजनांदगांव|प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही पुराने राशन कार्ड बदल दिए गए और शिविर लगाकर नए कार्ड बनवाए गए। प्रत्येक परिवार को 35 रुपए किलो चावल देने के नाम से नए कार्ड हितग्राहियों को दिए गए। पहली बार राज्य सरकार की ओर से एपीएल हितग्राहियों को भी सरकारी चावल देने की योजना शुरू की है।
शिविर लगाकर इनके राशन कार्ड बनाए गए हैं। राशन का उठाव भी कर रहे हैं। दूसरी ओर एक नया पेच सामने आया है कि पूर्व में कई हितग्राहियों का एपीएल कार्ड बना हुआ था, इन्हे नया कार्ड भी एपीएल श्रेणी वाला मिला है। इसके चलते इन्हे सस्तेदर पर चावल नसीब नहीं हो रहा। इन हितग्राहियों की ओर से अब एपीएल कार्ड को रद्द कर बीपीएल कार्ड देने की मांग की जा रही है। निगम में 70 से ज्यादा ऐसे आवेदन आ चुके हैं।