- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Case Demanded On Female Patwari Demanding Money By Threatening False Complaint
झूठी शिकायत की धमकी देकर मांगे रुपए, महिला पटवारी पर केस
झूठी शिकायत की धमकी देकर रुपए मांगने के आरोप में महिला पटवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। डोंगरगांव ब्लाक में पदस्थ पटवारी रितु बोरकर के खिलाफ धारा 384, 388, 389 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल महिला पटवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पटवारी रितु वर्मा पर उन्हें के ब्लाक में पदस्थ वरिष्ठ पटवारी की प|ी ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता उषा मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके पति ऐशवर्य मिश्रा के अधीनस्थ रितु बोरकार कार्यरत थी, लेकिन रितु के व्यवस्था को देखते हुए उनके पति ने उसे कार्य में सहयोग करना बंद कर दिया। इसके बाद से रितु लगातार उन्हें झूठी शिकायत कर फंसाने की धमकी देती रही। पूर्व में भी ऐश्वर्य मिश्रा के खिलाफ उन्होंने शिकायत की थी। उषा मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि महिला पटवारी रितू लगातार उनके पति से रुपयों की मांग करने के लिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इससे पूरा परिवार परेशान था, इसके अलावा उन्हें घर में आकर कई बार धमकी तक दी जा चुकी है। मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला पटवारी रितु बोरकर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
थाने में भी मचा चुके हंगामा
मामले को लेकर पूर्व में कोतवाली थाने में जमकर हंगामा भी मच चुका है। रितु बोरकर अपने वरिष्ठ पटवारी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, जहां ऐशवर्य मिश्रा की प|ी और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे थे। थाने में ही दोनो पक्षों में जमकर विवाद और हंगामा मचा। दोनो पक्षों की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद अब जांच के बाद पुलिस ने महिला पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।