पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Caution Is The Only Option To Avoid Corona Virus Vibha Pandey

कोरोना वायरस से बचने सावधानी ही एकमात्र विकल्पः विभा पांडे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहारा पुलिस चौकी के ग्राम चैतुखपरी में शनिवार को साक्षरता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष व अपर जिला न्यायाधीश विभा पांडे, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक
मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट गिरीशपाल सिंह ने साक्षरता शिविर में घरेलू हिंसा अधिनियम
2005 व कानूनी संबंधित जानकारी से अवगत कराते हुए दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के बारे में बताया।

एडीजे विभा पांडे ने कहा कि वायरस से बचने के लिए हमें सावधान रहना आवश्यक है। क्योंकि सावधानी से ही वायरस से बचा जा सकता है। भीड़-भाड़ एरिया में जाने से बचे। क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए दवाई नहीं बनीं है।

ऐहतिहात बरतने से ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता हैं। इसलिए हर थोड़े देर में हाथ धोए। सर्दी, खासी, बुखार आने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाए। इसके अलावा विधिक साक्षरता, कानून की धाराओं से भी अवगत कराया गया।

डोंगरगढ़. ग्राम चैतुखपरी में साक्षरता शिविर लगाया गया।
खबरें और भी हैं...