- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Central Team Saw Health Facility In The District Gave Suggestions To Improve It
केंद्रीय टीम ने जिले में देखी स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर करने सुझाव भी दिए
जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा व मॉनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉ. बी नरसिम्हा मूर्ति के नेतृत्व में 12 मार्च से 16 मार्च तक जिले के भ्रमण पर पहुंची है।
इस दौरान केन्द्रीय टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामाटोला, उप स्वास्थ्य केन्द्र कसारी व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में जन समुदाय को प्रदाय की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की व चिकित्सीय अमले को बेहतर व गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुझाव दिया। सीएमचओ डॉ. मिथलेश चौधरी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे द्वारा जिले में संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की अद्यतन स्थिति के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारत सरकार के दल को जानकारी प्रदान की। केंद्रीय टीम द्वारा जिले में स्वास्थ्य अमले द्वारा शासन के निर्धारित प्रावधानों अनुसार टीम वर्क के साथ किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि जिले के 42 स्वास्थ्य केन्द्र कायाकल्प योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए चयनित किए गए हैं।
राजनांदगांव. स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे टीम के सदस्य।