- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Chalisa Lesson 14 At Gandhi Chowk Hanuman Temple
गांधी चौक हनुमान मंदिर में चालीसा पाठ 14 को
राजनांदगांव|गांधी चौक ब्राहम्ण पारा स्थित हनुमान मंदिर में गत चार सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को सायं 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। गत शनिवार को लगभग 200 लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
यह पाठ प्रत्येक शनिवार को इसी निश्चित समय में आयोजित किया जाना तय किया गया है। इस शनिवार 14 मार्च को इसे भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है। बताया कि हमारा प्रयास इस चालीसा पाठ को पूरे देश में एक दिन एक समय अर्थात् प्रत्येक शनिवार सायं 8 बजे से 8ः30 बजे के बीच आयोजित करने का है। एकता में ही बल होता है।