- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News City39s Women E Rickshaw Drivers Honored
शहर की महिला ई-रिक्शा चालकों को किया सम्मानित
राजनांदगांव. समारोह में शामिल हुए महिलाएं।
राजनांदगांव/बागनदी| एलआईसी राजनांदगांव की आरडीआईईयू महिला समिति ने शनिवार को एटीसी कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर की महिला ई-रिक्शा चालकों का सम्मान किया। ई-रिक्शा चालक मुग्धा गौतम, प्रभा पटेल, भारती साहू, पल्लवी साहू, अन्नु साहू, दुर्गा साहू, पुष्पा साहू को सम्मान के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। एलआईसी राजनांदगांव के मुख्य प्रबंधक सतीश चंद्र जैन, प्रशासनिक अधिकारी आई के विरदी, महिला समिति की अध्यक्ष काम.निशु शाह ने संबोधित किया। ललिता सोनी ने सभा का संचालन किया। इकाई सचिव काम. प्रवीण मेश्राम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।