- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Cm And Home Minister Will Come To Karma Jayanti Celebrations On 20
20 को कर्मा जयंती समारोह में आएंगे सीएम और गृहमंत्री
जिला मुख्यालय के साहू सदन में बीस मार्च को भक्त माता कर्मा की जिला स्तरीय जयंती कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मा जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया है। इस कारण शासकीय वर्ग में जयंती कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राजनांदगांव शहर सहित ग्रामीण वार्डों में करीब एक हजार बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में समाज के सभी स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व 20 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले राजनांदगांव के कर्मा जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष कमल किशोर साहू ने बताया कि जयंती पर 20 मार्च को प्रत्येक साहू अपने-अपने घरों में सामाजिक ध्वज लगाएंगे। इस बार जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज के तहत चुनकर आए समाज के 140 सरपंच, 38 जनपद सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। नगरीय निकाय में चुनकर 12 पार्षदों का भी सम्मान किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही है।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
जिला साहू संघ के अध्यक्ष साहू ने बताया कि दूसरे शहर के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह भी बतौर अतिथि शामिल होंगे। जिला स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में सांसद संतोष पांडे, डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, खेदूराम साहू, मधूसूदन यादव, जिपं अध्यक्ष गीता साहू, महापौर हेमा देशमुख, जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, विप्लव साहू, इंदुमती साहू, प्रभा साहू भी शिरकत करेंगे।