- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News College Closed Till 31 Last Year Examinations Will Continue
कॉलेज 31 तक बंद, अंितम वर्ष की परीक्षाएं जारी रहेगी
कोरोना से सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को 31 मार्च तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश में विवि व कॉलेजों में परीक्षा संचालन के लिए सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। केवल कक्षाओं का संचालन स्थगित रखने कहा गया है। स्नातक भाग एक व दो और स्नातकोत्तर भाग एक व सेमेस्टर पद्धति में सेमेस्टर एक, दो व तीन की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
संगीत विवि में भी सभी परीक्षाएं रद्द
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इंदिरा कला संगीत विवि में भी अवकाश घोषित किया गया है। विवि में 31 मार्च तक अवकाश रहेगा। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष को छोड़कर शेष सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। विवि प्रशासन ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं के लिए अलग से समय सारणी की घोषणा जल्द की जाएगी। विवि में वर्तमान में संचालित सभी कक्षाओं, कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया है।