पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patewa News Chhattisgarh News Competition Took Place In Bharadakala Team Of Patpar Dongargarh Stood First

भरदाकला में फाग स्पर्धा हुई, पटपर डोंगरगढ़ की टीम रही प्रथम स्थान पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम भरदाकला में ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च को एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, जनपद सदस्य लखन साहू, सरपंच सविता सुखचैन साहू ने की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दाई के दुलरवा फाग मंडली पटपर डोंगरगढ़, द्वितीय जय मां सरस्वती वीणा वादिनी फाग मंडली मुदगांव, तृतीय श्रीअजय शक्ति पीठ जस झांकी एवं फाग मंडली हीरातरा पेण्ड्रावन धमधा, चतुर्थ स्थान जय मां दंतेश्वरी फाग मंडली कलेवा, पंचम पुरस्कार नव जागृति सरस्वती फाग मंडली करमतरा, षष्ठम स्थान जय मां शीतला फाग मंडली लखोली राजनांदगांव, सप्तम स्थान जय मांं शीतला सेवा एवं फाग मंडली छोटे पुरदा, अष्ठम स्थान संगम सेवा एवं फाग मंडली खपरी एवं नवम स्थान जय मां वैष्णवी सेवा एवं फाग मंडली गहिराटोला खैरागढ़ रही। बेहतरीन गायन के लिए रंग रसिया के गोठ फाग मंडली बहेराभाठा, वादन पक्ष में संगम सेवा समिति खपरी, रचना के लिए जय मां वैष्णवी सेवा एवं फाग मंडली गहिराटोला, वेशभूषा के लिए जय आदर्श फाग मंडली देवारीभाट एवं बेहतरीन अनुशासन का पुरस्कार जय अंबे सेवा भजन फाग मंडली कोपेडीह तुमड़ीबोड़ के नाम रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाॅक अध्यक्ष प्रबल खत्री थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, सरपंच सविता सुखचैन साहू, ग्राम पटेल रघुनाथ साहू एवं समाजसेवी नरहर देवसिंग थे।

पटेवा. ग्राम भरदाकला में हुई फाग स्पर्धा मंे शामिल हुए विक्रांत सिंह।
खबरें और भी हैं...