पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Contractual Teachers Get Full Honorarium During Holiday

संविदा शिक्षकों को अवकाश के दौरान मिले पूरा मानदेय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए प्रशासन ने 31 मार्च तक शासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालय में अवकाश की घोषणा की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिल द्विवेदी ने प्रशासन और राजनांदगांव के सभी विद्यालय व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों एवं प्रशासन से मांग की है कि अवकाश के दौरान किसी भी अतिथि शिक्षक एवं संविदा शिक्षकों का मानदेय ना काटा जाए क्योंकि बहुत से शिक्षक ऐसे हैं जिनका उसी मानदेय के भरोसे घर चलता है। उनका परिवार पलता है अगर उनका मानदेय कटता है तो उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मैंने सभी स्कूल और महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों से आग्रह किया।
खबरें और भी हैं...