पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Corona Children Returned From School Anganwadi Gym And Water Park Also Closed

कोरोना... स्कूल-आंगनबाड़ी से लौटाए गए बच्चे, जिम और वाटर पार्क भी बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदम ने लोगों में दहशत फैला दी है। गुरुवार देर शाम सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों में छुटि्टयां घोषित कर दी है। जिन्हें स्कूल बंद होने के आदेश की जानकारी नहीं थी, वे अपने बच्चों को सुबह स्कूल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पहुंचने वाले बच्चों को तत्काल लौटाया गया।

इधर जिम, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल, कॉलेज और लाइब्रेरी को भी बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। इन हिस्सों में भी शुक्रवार को आदेश का असर दिखा। शुक्रवार काे शहर के कई जिम व व्यायाम शालाओं को बंद रखा गया। वहीं लाइब्रेरी में भी स्टूडेंट्स नहीं पहुंचे। इधर स्वास्थ्य विभाग लोगों से दहशत हो दूर करने और ऐसे संक्रमण से बचने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। हालाकि जिले में कोरोना वायरस का कोई भी असर अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया में फैल रही अफवाहों से भी बचने के लिए कहा जा रहा है।

कोरोना ने कुछ ऐसी बना दी स्थिति, ओपीडी 1100 पार

डर: कोरोना के डर से सेहत में हल्की गिरावट पर भी लोग हाॅस्पिटल तक दौड़ लगा रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भी इसका असर देखने को मिला। सामान्य दिनों में औसत 700 मरीज पहुंचने वाले ओपीडी में शुक्रवार को 1100 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आदेश जारी नहीं किया गया

शासन द्वारा गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक बंद रखने कहा गया है, ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आदेश जारी ही नहीं किया गया, जबकि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों और गर्भवतियों को वायरस से अधिक खतरा है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति देखी गई, वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा करते रहे। विचार के बाद शुक्रवार दोपहर को आनन-फानन में आदेश जारी किया गया।

जानिए वाे सबकुछ जिससे आपको मिलेगी राहत

जिले में कोई भी संक्रमित नहीं: जिले में कोरोना वायरस से कोई भी संक्रमित नहीं है। दो ब्लड सैंपल लिए गए थे, वे भी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। बेवजह की अफवाहों से दूर रहे, दहशत न फैलाएं। सभी को बचाव के लिए जागरुक करने का प्रयास करें।

खांसते समय कपड़े का इस्तेमाल करें: बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। खांसते या छींकते वक्त कपड़े का इस्तेमाल करें। बाहर से आते वक्त अच्छी तरह हाथ धोंए।बाहर से आ रहे हों तो सीधे बच्चो और वृद्धों के संपर्क में न आए।

बासी चीजें न खाए, अच्छी तरह पकाएं: खाने में बासी चीजों का इस्तेमाल न करें। खाने को अच्छी तरह पकाएं और इसके बाद ही खाएं। कोशिश करे खाने में ताजी सब्जियों का प्रयोग करें। पानी को उबालने के बाद ठंडा होने दे, इसके बाद ही पीए ।

मास्क लगाना जरुरी नहीं, भीड़ वाली जगहों से बचे: संक्रमण के डर से सभी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। मास्क संक्रमित व्यक्ति को लगाना अनिवार्य है, सभी को नहीं। हांलाकि भीड़ वाली जगहों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोगों काे जागरुक भी कर रहे: अफवाह से बचें-ऐहतियात बरतें

बचाव : चिकन व अंडे में कोरोना की अफवाह के बाद लोगों का रुझान हरी सब्जियों में बढ़ गया है। बीते सप्ताह भर से हरी सब्जियों के दाम में उछाल आया है। व्यापारियों ने बताया कि इन दिनों लोकल बाड़ियों से आने वाली सब्जियों की मांग बढ़ी गई है। हालाकि चिकन या अंडे में किसी तरह के वायरस के लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है।

चर्चा : घर से चौराहों तक सिर्फ कोरोना को लेकर भी चर्चा चल रही है। जहां भी लोग जुट रहे हैं, केवल कोरोना को लेकर बातचीत होती दिख रही है। कहीं लोग इसके परिणाम की बातें कर रहे है, तो कहीं बचाव के टिप्स शेयर किए जा रहे है। सोशल मीडिया के एकाउंट और ग्रुप में भी इन दिनों सिर्फ कोरोना वायरस ही मुख्य विषय बनकर रह गई है। इस पर जमकर चुटकुले भी पोस्ट हो रहे है।


- सीएमचओ डॉ. मिथलेश चौधरी के अनुसार




शुक्रवार को जिन्हें स्कूल बंद होने के आदेश की जानकारी नहीं थी, वे बच्चों को सुबह स्कूल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस लौटा दिया गया।
खबरें और भी हैं...