पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Corona Not Found In Blood Sample Family Returned From Abroad Healthy Cmao Said Take Precaution

ब्लड सैंपल में नहीं मिला कोरोना, विदेश से लौटा परिवार स्वस्थ, सीएमएओ बोले- ऐहतियात बरतें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|विदेश से लौटने के बाद कोरोना की आशंका पर लिया गया ब्लड सैंपल निगेटिव निकला है। जिन तीन लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया था, उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।

सीएमचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने गुरुवार शाम इसकी अधिकारिक पुष्टि की है। दरअसल शहर के एक वार्ड में रहने वाले परिवार के तीन लोग दुबई गए थे, जहां से लौटने के बाद ऐहतियात के तौर पर उनका ब्लड सैंपल लेकर काेरोना वायरस की जांच के लिए एम्स भेजा गया था, लेकिन जांच के बाद उक्त सदस्य पूरी तरह स्वस्थ्य निकले है। कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं मिला है। शहर में कोरोना के लिए ब्लड जांच की खबर के बाद दहशत का माहौल था, वहीं लगातार अफवाहें भी बढ़ती जा रही थी। सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले में ऐसा कोई भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। सभी से ऐहतियात बरतने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार नजर रख रही है।
खबरें और भी हैं...