- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Corporation Made Public The List Of Large Defaulters Ultimatum Of Payment Within 7 Days
निगम ने बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक की, 7 दिन के भीतर भुगतान का अल्टीमेटम
राजस्व वसूली कमजोर पड़ चुके निगम प्रशासन ने अब बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक की है। उन्होंने ऐसे बकायादारों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर रुपए जमा करने की हिदायत दी है। सात दिन के बाद भी अगर ये बकायादार भुगतान के
लिए सामने नहीं आते तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी कर ली गई है।
निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि दुकान किराया व टैक्स का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों की कड़ी में वार्ड नं. 47 के परस राम परसादी सोनकर का बकाया राशि 386042 रुपए व वार्ड नं. 23 के एप्पल इंडो बिल्डर्स प्राथ.लि.ठाणे महाराष्ट्र के डायरेक्टर निशिथ जैन का बकाया राशि 304691 रुपए है।
इसी तरह वार्ड नं. 5 निवासी लखन धरडे 55878 रुपए, केवल ईश्वरी का 50403 रुपए, वार्ड नं. 14 के हरजीत सिंह 57976 रुपए, वार्ड नं. 18 के शशि भूषण रामनाथ गुप्ता 13271 रुपए, मैनुदीन जानी का 54142 रुपए, वार्ड नं. 25 के वासुदेव प्रसाद गुप्ता का 251271 रुपए, शशिभूषण राजनाथ गुप्ता का 84069 रुपए, रामचंद्र अग्रवाल का 82480 रुपए, गजानंद मुरलीधर का 77304 रुपए, मूलचंद ललवानी का 63,902 रुपए, प्रकाश चंद बाल चंद छाबक का 57,634 रुपए, मनीष कुमार का 52631 रुपए का टैक्स बकाया है। इसी तरह एमए मोबिन का 50,240 रुपए, वार्ड नं. 26 के अशोक माधो लाल खण्डेलवाल का 95373 रुपए, वार्ड नं. 27 के श्रवण कुमार देवीलाल शर्मा का 70,540 रुपए, अंसारी होटल के शकील अंसारी शहीद अंसारी का 65760 रुपए, राधावल्लभ नंदलाल राठी का 53039 रुपए, वार्ड नं. 30 के बुधुलाल पाडुंरंग मिश्रेकर का 51,993 रुपए, वार्ड नं. 38 के फुलमती अनूपचंद जैन का 65669 रुपए, वार्ड नं. 44 की प्रभा देवी दुबे, क्रेता सम्पूरण बग्गा का 65,230 रुपए व वार्ड नं. 47 के लक्ष्मीचंद अमरचंद बाफना का 195607 रुपए का राजस्व बकाया है। इन्हे पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।