पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Corporation President Gave Bicycle To 48 Girl Students Of Lakholi Councilor Also Present

निगम अध्यक्ष ने लखोली की 48 छात्राओं को साइकिल दी, पार्षद भी रहे उपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखोली बैगापारा स्थित शासकीय हाई-हायर सेकंडरी स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 48 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता शामिल हुए। विशेष रूप से वार्ड की पार्षद पार्षद दुलारी साहू, एमआईसी मेंबर भागचंद साहू, मनीष साहू, महेश साहू, पालक समिति के अध्यक्ष अमित लोधी समेत अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष हरिनारायण धकेता ने कहा कि आप सब लोग को शासन की योजना के तहत साइकिल मिली है। अब आप लोग को अच्छे नम्बर लाकर स्कूल, शहर और अपने माता-पिता तथा गुरु का सम्मान बढ़ाना है। युवा नेता आसिफ अली और अमित लोधी ने भी अपने उद्बोधन में छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए।

अब बेटियों की राह हाेगी आसान- दुलारी: पार्षद दुलारी साहू ने बताया कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 48 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया है। अब ये छात्राएं साइकिल से स्कूल आएंगी। पहले उन्हें पैदल आना पड़ता था। पिछले वर्ष भी अन्य छात्राओं को साइकिल का वितरण गया था। इस दौरान पूर्व पार्षद पोषण साहू, सोनू राम साहू, मधु साहू, अमित लोधी, कय्यूम खान, खेम साहू, नरेश साहू, मनभोती निषाद, गीता राजपूत, कोतमा बाई चौहान, गणेश साहू और रोशन चंद्राकर समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...