संस्कृति ज्ञान परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
राजनांदगांव|अखिल विश्व गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम जिले में शत प्रतिशत रहा। वहीं राज्य स्तर पर भी जिले के बच्चों ने स्थान हासिल किया है। वर्ष 2019-20 में पूरे जिले के 497 शासकीय, अर्धशासकीय व निजी स्कूलों सहित महाविद्यालयीन स्तर तक आयोजित परीक्षा में 23,307 विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिणाम शत प्रतिशत रहा। संयोजक मुरलीधर साहू ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में रानीतराई स्कूल के लोमेश कुमार साहू ने प्रथम, सुकुलदैहान स्कूल के लोकेन्द्र सिन्हा ने तृतीय हासिल किया।