- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Delegation Told The Vice President About The Problems Of Poultry
उप राष्ट्रपति को प्रतिनिधि मंडल ने मुर्गीपालन की समस्याएं बताई
अखिल भारतीय कुक्कुट उत्पादक संघ (ऑल इंडिया मुर्गी पालनन ब्रीडर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष बहादुर अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उन्हें नोवल कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में व्यापक आशंकाओं के मद्देनजर मुर्गीपालन क्षेत्र की सममस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति को बताया कि मुर्गीपालन
उद्योग के लिए खतरे के बारे में झूठी खबरें लोगों में घबराहट पैदा कर रही हैं और परिणामस्वरूप मुर्गीपालन उत्पादों की खपत में भारी कमी आई है।
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस का डर वायरस से ही अधिक घातक है। सभी प्रकार की अफवाहों को रोकना चाहिए। उद्योग को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो.बलराम भार्गव से भी बात की और आईसीएमआर को सलाह दी कि वे लोगों की आशंकाओं को दूर करने के लिए एक परामर्श जारी करें। उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को आश्वस्त करने के लिए सही जानकारी का प्रसार आवश्यक है। वित्त एवं कार्पोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले में कार्रवाई करने कहा। ठाकुर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि सरकार मामले की जांच करेगी और आवश्यतानुसार कार्रवाई करेगी। इस अवस पर तेलंगाना पोल्ट्री ब्रीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद रंजीत रेड्डी व एआईपीबीए के उपाध्यक्ष सुरेश चित्तूरी भी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव. उप राष्ट्रपति से मिला प्रतिनिधि मंडल।