- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Demand For Commissioning Of Indira Bal Mandir
इंदिरा बाल मंदिर को चालू करने की मांग
राजनांदगांव|नगर निगम ने बिना सामान्य सभा में प्रस्ताव लाए 2005-06 में इंदिरा बाल मंदिर का संचालन बंद कर दिया। इसे फिर से चालू कराने की मांग उठने लगी है। कुतुलबोड भाठागांव निवासी दिव्यांग देवेन्द्र विश्वकर्मा ने महापौर, निगम आयुक्त और शिक्षा विभाग के चेयरमैन राजा तिवारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल संचालन की मांग की है। देवेन्द्र ने ज्ञापन सौंपकर बताया है कि इस स्कूल में आसपास के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल को डेवलप किया जाना था।