पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Demand To Nullify The Proceedings Of The Meeting

बैठक की कार्रवाई को शून्य करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|ग्राम पंचायत पदुमतरा में हुई विशेष ग्राम सभा की बैठक की कार्रवाई को शून्य करने की मांग की गई है। मामले को पंचायत के पंचों सहित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होने सरपंच और सचिव पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।

शिकायकर्ताओं ने बताया कि सरपंच ललिता साहू व सचिव योमलाल साहू ने 5 मार्च को ग्राम पंचायत में विशेष बैठक रखी, लेकिन इसे कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। इसके बाद नियम विपरित 9 मार्च को विशेष बैठक बुलाई गई। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम को बताया कि सरपंच व सचिव ने बैठक में उल्लेखित राशि से अधिक निकाल लिया। वहीं किसी तरह का बिल, रसीद प्रस्तुत नहीं किया। पूर्व सरपंच के शेष भुगतान की भी जानकारी पंचों को नहीं दी गई। शिकायकर्ताओं ने बैठक में लिए निर्णय को शून्य घोषित करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...